Showing posts with label वीबो. Show all posts
Showing posts with label वीबो. Show all posts

Thursday, July 2, 2020

मोदी के वीबो अकाउंट के खत्म होने की रोचक कहानी

PM मोदी का चीन को एक और जबरदस्त 'तमाचा ...

चीन में ट्विटर और फेसबुक वगैरह नहीं चलते हैं. वहाँ का वीबो प्लेटफॉर्म ट्विटर जैसा है. इस प्लेटफॉर्म पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हैंडल भी है. इसे अब खत्म कर दिया गया है. इसे खत्म करने के निहितार्थ अपनी जगह हैं, पर मुझे रोचक वह प्रक्रिया लगी, जो इस हैंडल से नाम वापसी में लगी. हिंदू में प्रकाशित इस रिपोर्ट के अनुसार वीबो से हटने की प्रक्रिया बड़ी जटिल है. जब मोदी के हैंडल को खत्म करने की बात हुई, तो चीन ने दो दिन तक वह प्रक्रिया शुरू ही नहीं करने दी. वीबो पर नरेंद्र मोदी की 115 पोस्ट थीं. बाद में तय हुआ कि एक-एक करके पोस्ट हटाई जाएं. ऐसा करते हुए 113 पोस्ट तो डिलीट हो गईं, पर दो नहीं हुईं. वजह यह थी कि उनमें चीन के राष्ट्रपति की तस्वीर थी. वीबो में चीनी राष्ट्रपति वाली टिप्पणी को हटाना बेहद मुश्किल है. इस प्रकिया से जुड़े भारतीय अधिकारी ने हिंदू को बताया कि दो पोस्ट फिर भी हटाई नहीं जा सकीं।